बिना बीज वाले फल की पूरी लिस्ट | Bina Bij Wale Fal
आमतौर पर किसी भी तरह का पौधा लगाने के लिए बीज की जरूरत पड़ती है। लेकिन कुछ ऐसे फल है जो बिना बीज के पाए जाते है। ऐसे ही बिना बीज वाले फलो की पूरी लिस्ट आज हमने तैयार की है। जो स्वाद पूर्ण होने के साथ सेहत के लिए भी काफी अच्छे और गुणकारी होते है।
बीज वाले फलो की तुलना में बिना बीज वाले फलो की संख्या बहुत कम है। आज के समय में स्वास्थ्य प्रेमी लोग अपनी डाइट का खास ध्यान रखते है। ऐसे लोग बिना बीज वाले फलों की तलाश में भी रहते है। ऐसा भी माना जाता है की बीज रहित फल स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छे होते है।
बिना बीज वाले फलो को आसानी से खाया और चबाया जा सकता है। खास तोर पर बड़ी उम्र वाले लोगों को ऐसे फल खाने की सलाह दी जाती है। स्वाद में मधुर यह फल आपको कही बीमारियों से दूर रखने में भी मदद करते है। आप चाहे तो इन फलो का जूस निकल कर भी पी सकते है।
बिना बीज वाले फल की लिस्ट
आज के समय में हमारे विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है। जिस वजह से हम बिना बीज वाले फलो को भी ऊगा सकते है। पर कुछ ऐसे फल है जो प्राकृतिक रूप से ही बिना बीज के उगते है। ऐसे ही सभी फलो की जानकारी आप निचे अनुसार देख सकते है।
स्वाद से भरपूर बिना बीज वाले फल बच्चो से लेकर बड़ो तक हर किसी को अच्छे लगते है। इसमें अनगिनत पौष्टिक गुणों की भरमार होती है। जिस वजह से इसे खाने पर कही स्वास्थ्य लाभ प्रदान होते है। तो आइये जानते है ऐसे बिना सीड वाले फ्रूट्स कौनसे है।
(1) केले है बिना बीज वाले
केला एक ऐसा फल है जिसमे कोई भी प्रकार का बीज नहीं देखने मिलता। केला स्वाद में मीठा और स्वास्थ्य गुणों का भंडार होता है। इसमें शुगर की ज़्यादा मात्रा होती है, लेकिन यह प्राकृतिक शुगर होता है। जो शरीर में शर्करा के प्रमाण को नियंत्रित कर के रखता है।
मस्तिष्क सम्बंधित विकारो को दूर करने के लिए भी केला उपयोगी है। एक रिसर्च द्वारा ऐसा पता चला है की केले का सेवन करने से मूड अच्छा होता है और मूड स्विंग्स कम होते है। तेजी से वजन बढ़ाने के साथ साथ इसके लगातार सेवन से कब्ज जैसी पाचन लक्षी समस्या भी दूर होती है।
(2) अनानास के है स्वास्थ्य लाभ
अनानास जिसे हम पाइनएप्पल के नाम से भी जानते है यह एक लोकप्रिय फल है। इसमें रहा विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करता है। इसके लगातार सेवन से स्वास्थ्य समस्याए तो ख़तम होती ही है साथ में कही स्वास्थ्य लाभ भी मिलते है।
कहा जाता है की इसके सेवन से कही इन्फेक्शन से भी बचा जा सकता है। कैंसर से ख़राब हुई कोशिकाओं को ठीक करने का कार्य भी यह करता है। इस बिना बीज वाले फल के बेहतरीन फायदे जान कर हर कोई इसे खाना जरूर पसंद करेगा। इसमें रहा ब्रोमेलैन नाम का एंजाइम पाचन प्रक्रिया सुधारता है।
(3) हरे और लाल अंगूर
थोड़ा से खट्टे और थोड़े से मीठे स्वाद वाले अंगूर हर किसी को पसंद आ जाए वैसे होते है। यह ना ही केवल स्वाद के लिए बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहतरीन बिना बीज वाला फल है। इसे आप आसानी से चबा कर खा सकते है। कही लोग रोजाना इससे बना सलाड खाना भी पसंद करते है।
इसमें पॉलीफ़ेनोल्स, पोटैशियम, और एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण पाए जाते है। इसके कारण हृदय रोग का खतरा काफी हद तक टल जाता है। सभी अंगूर की प्रजाति में हरे और लाल अंगूर सबसे ज़्यादा अच्छे होते है। लोग गर्मियों के दिनों में इसे ज़्यादातर खाते है।
(4) कही फायदे देता है शहतूत
मोरेसी पौधे के परिवार से जुड़ा शहतूत फल आपको चमत्कारी फायदे देता है। यह एक गर्मियों का फल है, जो मुख्य रूप से शरीर को हाइड्रेट रखने का कम करता है। जिन लोगो की रोग प्रतिरोधक शक्ति कमजोर है, उन्हें खासकर शहतूत फल खाने की सलाह दी जाती है।
इसमें डाइटरी फाइबर अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है, जिसकी वजह से पेट से जुडी समस्याए कम होने लगती है। पाचन तंत्र की तंदुरस्ती के लिए यह फल काफी अच्छा है। एनीमिया के इलाज में इस फल को खाने की सलाह देते है। इसे खाने पर ब्लड सर्क्युलेशन भी अच्छा रहता है।
(5) पोषक तत्वों से बना नारियल
नारियल जिसे हम तेल से लेकर खाना बनाने तक में उपयोग करते है, यह एक गुणकारी फल है। जिसके अंदर किसी भी तरह का बीज नहीं होता। कच्चे और पके हुए दोनों नारियल के अधिक फायदे होते है। इसके अंदर रहा पानी भी अनगिनत स्वास्थ्यकिय गुणों से भरा होता है।
इसके अंदर पाया जाता गुड फैट आपके वजन को संतुलित रखता है। सुबह खली पेट कच्चा नारियल खाने से पाचन लक्षी समस्याओ में आराम मिलता है। डाइजेशन सिस्टम को बस्ट करने में नारियल मदद करता है। नारियल से बने व्यंजन खाने पर भी अधिक लाभ मिलते है।
(6) फाइबर से भरा अंजीर फल
खून की कमी पूर्ति करने के लिए ज़्यादातर लोग अंजीर फल का सेवन करते है। सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करने पर सारे रोग दूर हो जाते है। यह फाइबर का एक सबसे अच्छा और बेहतरीन स्त्रोत है। जिसके कारण यह सरलता से ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है।
आयुर्वेद के मुताबिक अंजीर के फायदे किसी चमत्कारी औषधि से कम नहीं है। माना जाता है की अंजीर को पानी में पूरी रात भिगो कर उस पानी को पिने से पाचन से जुडी समस्याए जड़ से ख़तम होती है। इसे हमारी आंतो और दिल की सेहत के लिए भी बेहतर माना गया है।
(7) कागजी नींबू को खाए
नींबू की कही प्रजातियां पायी जाती है उन्ही में से एक है कागजी नींबू। जिसके अंदर दूसरे नींबूओ की तरह बीज नहीं होते यह पूरा बीज रहित होता है। इस नींबू के रस में कही तरह की गुणवत्ता देखने मिलती है। यह नींबू सफाई करने में भी अच्छी तरह से सहायक बनता है।
यह नींबू विटामिन सी का एक बेतरीन स्त्रोत होता है। जो स्वस्थ्य से लेकर सुंदरता से जुडी अनेक समस्याओ को हल करने की ताकत रखता है। इससे बना नींबू पानी पिने से हर तरह की पाचन समस्या ठीक हो सकती है। इसलिए इसे सबसे ज़्यादा फायदेमंद किस्म गिना जाता है।
आशा करती हु बिना बीज वाले फल से जुडी सभी जानकारी अच्छे दे पायी हु। पोस्ट पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिलकुल ना भूले।