खून बढ़ाने वाले फल की लिस्ट | Khoon Badhane Wale Fal
शरीर में यदि खून की कमी हो तो इंसान को कही कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। आयरन की कमी होने की वजह से एनीमिया जैसी बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए आज हमने सबसे बढ़िया खून बढ़ाने वाले फल की लिस्ट तैयार की है। इन फ्रूट्स को डाइट में शामिल करने से अनेक रोग दूर हो सकते है।
जिन फलों में पोषक तत्व होने के साथ साथ आयरन की भरपूर मात्रा में उपस्थिति हो इसे खाना बेहतर है। ऐसे फल हमारी रक्त कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने का कार्य करते है। जिस वजह से बहुत ही कम समय में ही शरीर में खून तेजी से बढ़ने लगता है।
किसी गोली या दवाइयों के बिना ही प्राकृतिक रूप से रक्त की मात्रा बढ़ाना चाहते है। तो यहाँ दर्शाए गए सभी फ्रूट्स को रोजाना आहार में शामिल करे। केवल एक या दो महीने में ही आपको इसके कारण अच्छे परिणाम देखने मिलेंगे। तो आइये जानते है कौनसे ऐसे फल है जो तेजी से खून बढ़ाते है।
खून बढ़ाने वाले फल की लिस्ट
भारत एक विकासशील देश है जिस वजह से यहाँ कही समस्याए देखने मिलती है। उनमे से ही एक है कुपोषण की समस्या। जिस कारण खून की कमी या अन्य रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो वैसे फल आहार में लेना जरुरी है।
अनगिनत पौष्टिक गुणों से भरे फल को खा कर आप अपने शरीर के हीमोग्लोबिन स्तर में सुधार ला सकते है। इसके लिए आप चुकंदर, आंवला, अनार, खजूर, संतरा, सेब, पपीता, केला, अंगूर, कीवी और अन्य ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।
(1) चुकंदर खा के बढ़ाए खून
सुपर फ़ूड के नाम से जाना जाता चुकंदर खून बढ़ाने का एक सबसे ज्यादा बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। ताज़े चुकंदर के अंदर मौजूद नाइट्रेट्स रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने का कार्य करते है। इससे हमारी रक्त वहिकाए सरलता से खून के प्रवाह को सही कर सकती है।
इसमें असंख्य मात्रा में आयरन और फोलेट की उपस्थिति होती है। जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मददरूप है। उच्च रक्तचाप जैसी समस्या से जूझ रहे लोगो के लिए यह फल उत्तम है। आप चाहे तो इस फ्रूट को काट कर या इसका जूस बना कर भी रोजाना ले सकते है।
(2) प्राकृतिक गुणों से भरा सेब
बचपन से ही हमें कहा जाता है की फल खाने स्वास्थ्य अच्छा रहता है। उसमे भी सबसे अधिक लोगो को सेब खाने की सलाह दी जाती है। अनेक बीमारियों के शिकार बने लोग भी रोजाना सेब ही कहते है। वैसे ही अनीमिया से पीड़ित वर्ग भी अपने खून की कमी को सही करने के लिए इसे आहार में ले सकते है।
इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन, विटामिन सी और विटामिन ऐ की अधिक मात्रा में उपस्थिति होती है। जो शरीर की साड़ी अशुद्धियों को निकाल कर उसे स्वस्थ रखते है। सुबह खाली पेट उठ कर सेब का सेवन करने पर आपको अनगिनत फायदे देखने मिलेंगे।
(3) पौष्टिकता से बना आंवला
वैसे तो अधिकांश लोगो को यही लगता है की आंवला से सौंदर्य समस्याए ही दूर हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते है की यह आपको जल्दी खून की बढ़ोतरी करने में भी मदद कर सकता है। इसमें रहे पोषक गुण सरलता से एक व्यक्ति के शरीर में हिमालगोबिन प्रदान करने में सक्षम है।
आयरन की कमी पूरी करने के साथ साथ यह आपकी पाचन प्रक्रिया को भी सही रखता है। ब्लड शुगर लेवल को कण्ट्रोल करने में भी यह फल को गुणकारी माना जाता है। आंवला में रहा विटामिन सी हमारी आंतो में आयरन के स्तर को बढ़ाने का कार्य करता है, जिस कारण रक्त संबंधी समस्या दूर होती है।
(4) अनार खाने से होंगे लाभ
छोटे या बड़े सभी को अनार का फल अन्य फलों के मुकलबले ज्यादा स्वाद पूर्ण लगता है। पर यह केवल स्वाद ही नहीं बल्कि बहुत से स्वास्थ्यकिय गुणों से भी भरपूर है। कहा जाता है की एक हफ्ते तक लगातार अनार के फल का सेवन करने हमारे शरीर का ब्लड फ्लो बेहतर बनता है।
खून की मात्रा सही रहने पर और स्वस्थ शरीर हो तो इससे हृदय रोग का खतरा काफी हद तक काम हो सकता है। इसमें रहे एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण शरीर को फ्री रेडिकल्स जैसी समस्या से बचाने मदद करते है। खून में रहे अयोग्य पदार्थ और गंदकी भी इसे खाने पर दूर हो जाती है।
(5) विटामिन सी से युक्त संतरा
जो लोग हैल्थी डाइट लेना पसंद करते है, वह विटामिन सी के उत्तम स्त्रोत संतरे को जरूर लेते होंगे। एक ह्यूमन बॉडी के लिए जरूरी हो वैसे बहुत सारे पौष्टिक तत्व इस फ्रूट में पाए जाते है। इसमें रहा बिता केरोटीन कही प्रकार की परेशानियों को दूर करने में सहाय होता है।
अगर हीमोग्लोबिन कम है तो संतरा खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है। इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण शरीर को बाहरी रोगो से लड़ने की ताकत देते है। पाचन विकार, आयरन की कमी से लेकर सौंदर्य लक्षी समस्याओ को ख़तम करने में संतरा उपयोगी होता है।
(6) रोजाना खाए मीठा खजूर
जिन्हे सूखे मेवे पसंद है वह अपनी डाइट में खजूर को बिना हिचकिचाहट के शामिल कर सकते है। रोजाना इसके सेवन के कारण हमारे शरीर का रक्त प्रभाव अच्छा होता है। इसी वजह से भी हमारे दिल और धमनियों का प्रवाह भी सही रहता है। साथ ही इससे जुडी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
आयुर्वेद के अनुसार खजूर एक विशिष्ट सूखा मेवा है, जिसमे कही तरह के स्वास्थ्य लक्षी तत्व मौजूद है। खून से जुड़ी हर तरह की मुश्किलें इसके कारण दूर होती है। इसे आप ऐसे ही खा सकते है या फिर दूध के साथ उबाल कर भी ले सकते है। हालांकि इससे अधिक स्वास्थ्य लाभ हमें मिलते है।
(7) काले अंगूर है गुणकारी
अगर एक बार आपने अंगूर खाने के फायदे जान लिए तो चाह कर भी आप अपने आप को अंगूर खाने से नहीं रोक पाओगे। हर रोज आप एक या दो कप जितने अंगूर खा सकते है। नियमित रुपए से केवल 2 सप्ताह अंगूर का सेवन किया जाए तो आपको इसके अच्छे परिणाम नजर आने लगेंगे।
अन्य खट्टे फलो की तुलना में काले अंगूर के अंदर विटामिन सी की अधिक मात्रा पायी जाती है। इसमें आयरन की मात्रा भी अधिक होती है। जिस वजह से इसके लगातार सेवन से खून बढ़ाया जा सकता है। कही लोग इस फल से बनाया गया रस पीना भी पसंद करते है।
(8) कीवी खाने से मिलते है लाभ
एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से भरपूर कीवी एक बेहतरीन फल के रूप में दुनियाभर में प्रसिद्ध हो चूका है। अन्य फलो के मुकाबले इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा होती है। लेकिन इसका सेवन करने पर एक नहीं बल्कि अनेक स्वास्थ्य से जुड़े लाभ मिलते है। किसी भी बीमारी के मरीज इसे खाने में ले सकते है।
बॉडी में खून की मात्रा कम होने के कारण इंसान को थकन, कमजोरी एवं चक्कर भी आने लगते है। लेकिन कीवी फल खाने से बहुत ही कम समय यह सब परेशानिया दूर हो सकती है। फ़ूड एक्सपर्ट की सलाह अनुसार आपको एक दिन में दो जितने कीवी खाने में लेने चाहिए।
(9) पपीता है गुणों का खजाना
पपीता एक ऐसा फल है जो बहुत से लाभ देने में सक्षम है। पपेन और हाइमोपपेन नाम के एंजाइम से बना पपीता स्वास्थ्य के लिए गुणकारी फल है। मुख्य रूप से डायबिटीज के पेशेंट जिनका खून भी कम है। ऐसे लोगो को खास तोर पर पपीता खाने की सलाह दी जाती है।
इस फल में शुगर की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज़्यादा होती है। साथ ही यह विटामिन सी का भी एक अच्छा स्त्रोत है, जो सौंदर्य से जुडी परेशानियों को भी ख़तम करता है। हमारी आंतो को स्वस्थ रखने के साथ साथ यह अन्य अंगो के लिए भी फायदेमंद फल है।
(10) खाए अच्छे ड्राई फ्रूट्स
सामान्य फलो के साथ ड्राई फ्रूट्स भी स्वास्थ्य का ध्यान रखने में मदद करते है। सूखे मेवे में आयरन की अत्याधिक मात्रा में उपस्थिति होती है। जो हमारे खून में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मददगार है। इसका आयरन युक्त प्रोटीन हमारे शरीर के सभी अंगो तक ऑक्सीजन पहुचाता है।
काजू, बादाम, अंजीर, पिस्ता, सूखा आलूबुखारा, सूखे अंगूर, मुनक्का, किशमिश, नारियल, केसर और अखरोट जैसे सूखे में स्वास्थ्य के लिए बेहद लाजवाब होते है। इन सबको आप नाश्ते में या या शाम के वक्त खा सकते है। कही लोग इसका पाउडर बना कर दूध के साथ भी पीते है।
आशा करती हु खून बढ़ाने वाले फल की लिस्ट से जुडी सभी जानकारी अच्छे से देने में सफल रही हु। तो मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।