100 ग्राम पनीर में कितना प्रोटीन होता है | 100 Gram Paneer Protein

शाकाहारी लोगो के लिए पनीर एक बेहतरीन प्रोटीन का स्त्रोत होता है। लेकिन क्या आप जानते है की 100 ग्राम पनीर में कितना प्रोटीन होता है? तो 100 ग्राम पनीर में लगभग 18-20 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रोटीन की मात्रा में पनीर की गुणवत्ता के हिसाब से बदलाव आते रहते है।

100 ग्राम पनीर में कितना प्रोटीन होता है | 100 Gram Paneer Protein

बाजार में मिलने वाले पनीर के मुकाबले ओरिजिनल दूध द्वारा घर पर बनाये जाने वाला पनीर ज्यादा पौष्टिक होता है। इसमें आपको प्रोटीन के साथ साथ अन्य पोषक तत्वों की भी अच्छी मात्रा मिलेगी। जो अपनी हेल्थ अच्छी रखना चाहते है उन्हें पनीर जरूर खाना चाहिए।

भारतीय रसोई में पनीर को एक विशिष्ट स्थान मिला है, क्यों की यह स्वाद में अच्छा होने के साथ साथ शरीर के भी गुणकारी है। कहा जाता है की पनीर को कच्चा या थोड़ा उबाल कर खाने से अच्छा प्रोटीन मिलता है। हालांकि इसे ज्यादा भून कर या पका कर खाने से पौष्टिक तत्वों की मात्रा कम होती है।

100 ग्राम पनीर में कितना प्रोटीन होता है

अपनी फिटनेस को लेकर जागृत लोग अपने आहार में पनीर को स्थान देते है। वह यह भी जानना चाहते है की 100 ग्राम पनीर में कितना प्रोटीन पाया जाता है। तो पनीर की गुणवत्ता अनुसार इसमें विभिन्न मात्रा में प्रोटीन की उपस्थिति देखने मिलती हो।

सामान्य स्थिति में 100 ग्राम पनीर के अंदर 18 से 20 ग्राम जितना प्रोटीन पाया जाता है। व्यक्ति को रोजाना अपने वजन के हिसाब से या स्वास्थ्य निष्णांत की सलाह अनुसार खाने में प्रोटीन ले सकता है। इस कारण शरीर में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होता।

पनीर उन खाद्य पदार्थों में से एक है, जिसे डायबिटीज के मरीज भी सुरक्षित रूप से खा सकते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे यह ब्लड शुगर के स्तर को नहीं बढ़ाता।

इसके अलावा, पनीर में मौजूद प्रोटीन और स्वस्थ वसा शरीर में ग्लूकोज की धीमी रिलीज में मदद करते हैं। यह रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर रखने के लिए फायदेमंद हो सकता है।

विशेष जानकारी : डायबिटीज के मरीज यदि लो-फैट पनीर का सेवन करते हैं, तो यह उनके लिए और भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

100 ग्राम पनीर के पोषक गुण

अपने शरीर स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में पनीर मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व शरीर को कही गंभीर बीमारियों से भी बचा सकते है। इसलिए आप अपनी रोजाना डाइट में इसे शामिल कर सकते है। इसे खाने पर शरीर में पुरे दिन ऊर्जा एवं ताज़गी भी बनी रहती है।

नीचे 100 ग्राम पनीर में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की जानकारी का सारांश एक तालिका के रूप में दिया गया है

पोषक तत्व मात्रा (100 ग्राम पनीर) लाभ
प्रोटीन 18-20 ग्राम मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, ऊर्जा प्रदान करता है।
कैल्शियम 200-250 मिलीग्राम हड्डियों और दांतों को मजबूत करता है।
फास्फोरस 150-200 मिलीग्राम ऊर्जा के स्तर को बनाए रखता है।
विटामिन बी12 0.5-1 माइक्रोग्राम नर्वस सिस्टम के सही कार्य में सहायक।
फैट (वसा) 20-25 ग्राम (फुल-क्रीम पनीर) शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
कार्बोहाइड्रेट 1-2 ग्राम बहुत कम, डायबिटीज रोगियों के लिए अनुकूल।
कैलोरी 250-300 किलो कैलोरी (फुल-क्रीम पनीर) ऊर्जा का अच्छा स्रोत।
सोडियम 20-25 मिलीग्राम संतुलित मात्रा में रक्तचाप को नियंत्रित करता है।
पानी की मात्रा 50-55% शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

ध्यान दें: ये मात्रा पनीर के प्रकार (फुल-क्रीम, लो-फैट, या घर का बना) और गुणवत्ता पर निर्भर कर सकती है।

पनीर में प्रोटीन का महत्व

दूसरे पोषक तत्वों की तरह ही प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत महत्व पूर्ण होता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक हर कोई इसे खा कर स्वास्थ्य लाभ ले सकते है। पनीर में प्रोटीन की उच्च मात्रा इसे सेहतमंद खाद्य पदार्थों में से एक बनाती है।

जो लोग प्रोटीन के लिए मांस, मछली, अंडे और चिकन नहीं खा सकते, ऐसे लोगो के लिए पनीर एक बेस्ट ऑप्शन साबित होता है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने, कोशिकाओं की मरम्मत करने, और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है।

यदि आप किसी बीमारी से जूझ रहे है और डेरी प्रोडक्ट्स खाने की सलाह दी गयी है। तो बिना झिझक आप अपने रोजाना आहार में पनीर को शामिल कर सकते है। घर पर बना ताज़ा पनीर आपकी रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ावा देता है।

पनीर के प्रोटीन के फायदे

स्वाद और सेहत के गुणों से भरपूर पनीर खाने के एक नहीं अनेक फायदे है। क्यों की यह पोषक गुणों का भंडार है, जिसमे कही तरह के विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक गुणों की उपस्थिति है। दूध से बना होने के कारण इसमें कैल्शियम की भी अधिक मात्रा होती है।

दोस्तों, तो आइये जानते है पनीर खाने से कौनसे स्वास्थ्य लाभ होते है।

(1) प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत

अनगिनत फायदों से भरपूर पनीर शाकाहारी लोगो के के लिए एक श्रेष्ठ एक विकल्प है। इसके अंदर उच्च मात्रा में प्रोटीन की उपस्थिति है। जिस वजह से शरीर में प्रोटीन की कमी से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद प्रोटीन ऊर्जा के स्त्रोत के रूप में कार्य करता है।

यह शरीर में उत्तको की मरम्मत और उनकी वृद्धि के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह हमारे चयापचय की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। पुरुष एवं स्त्रीया दोनों अपने हिसाब से अपने दैनिक आहार में इसे शामिल कर सकते है।

(2) हड्डिया और दांत मजबूत होते है

जैसा की हम सभी जानते है की दूध में कैल्शियम की अत्यधिक मात्रा होती है। जिस वजह से घर के दूध की बनावट वाले पनीर में भी कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में उपस्थित होता है। अन्य पोषक तत्वों की तरह कैल्सियम भी हमारे शरीर के लिए काफी उपयोगी और लाभकारी होता है।

इसमें रहे कैल्शियम के कारण हमारे दांत एवं हड्डिया मजबूत बनती है। साथ ही इसमें फास्फोरस की भी अच्छी मात्रा में मौजूदगी होती है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डी की बीमारियों को रोकने में भी मददगार है।

(3) मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है

आज कल के भाग दौड़ वाले ज़माने में लोग अच्छे से अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाते। जिस वजह से उन्हें कही स्वास्थ्य समस्याओ का सामना करना पड़ता है। इसी में से एक समस्या है मांसपेशियों का कमजोर हो जाना या इससे सम्बंधित अन्य विकार होना।

ऐसी समस्याओ को दूर करने में पनीर लाभकारक साबित होता है। पनीर में ब्रांच्ड चेन एमिनो एसिड्स (BCAAs) पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों की ग्रोथ और रिकवरी में मदद करते हैं। यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है जो जिम जाते हैं या व्यायाम करते हैं।

(4) पाचन तंत्र के लिए गुणकारी

कुछ लोग ऐसे होते है जिन्हे ज़्यादातर बहार के खाने की आदत होती है। जिस वजह से उन्हें पाचन तंत्र से जुडी समस्याओ से जूझना पड़ता है। इस परेशानी का हल करने के लिए खाने में पनीर लेना लाभदायक है। वह भी ऐसा पनीर जो कम तेल मसालों में घर पर ही बना हो।

पनीर में प्रोबायोटिक गुण होते हैं, जो आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। यह पाचन प्रक्रिया को सही करता है और गैस, अपच, या एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर रखता है। जिस वजह से इसे पाचन तंत्र सम्बंधित समस्याओ का इलाज कहा जाता है।

(5) हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

एक रिसर्च के आधार पर ऐसा पता चला है की ज़्यादातर लोग आज के ज़माने में दिल का दौरा पड़ने से ही मरते है। इसी वजह से लोग अपने हृदय स्वास्थ्य को लेकर अधिक जाग्रत हुए है। लेकिन क्या आपको पता है की पनीर भी दिल की बीमारियों को दूर रखने में मददरूप बनता है।

हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए अपनी डाइट में पनीर को अवश्य स्थान दे। इसका लो-फैट पनीर हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है।

आशा करती हु 100 ग्राम पनीर में कितना प्रोटीन होता है की सही जानकारी देने में सफल रही हु। तो मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में एक नई जानकारी के साथ तब तक टेक केयर।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *